Suryakumar Yadav favorite shot: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। पहली गेंद से ही उनका बल्ला आग उगलने लगता है। वह जहां चाहें शॉट्स खेल रहे हैं। उनमें ग्राउंड के हर कौने में शॉट खेलने का कौशल है, यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया का मिस्टर 360 डिग्री भी कहा जाता है। वैसे तो सूर्या के पास कई शॉट हैं, लेकिन 1 शॉट ऐसा है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सूर्या ने बनाए 62 रन
रविवार को साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टी 20 खेला गया है। जिसमें भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंद पर 62 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शानदार छक्के और 5 चौके निकले। अपनी तूफानी पारी के दौरान उन्हें एक ऐसा शॉट खेला जिसने सभी का दिल जीत लिया। इसे नटराजन शॉट कहा जाता है।
https://twitter.com/KhanalPooran7/status/1576795710955040768?s=20&t=iH0jsOAfAS167cBW0r0dEQ
https://twitter.com/tailorhardik2/status/1576776999083048960?s=20&t=iH0jsOAfAS167cBW0r0dEQ
सूर्यकुमार यादव का फेवरेट शॉट नटराजन
जब सूर्यकुमार नटराजन शॉट खेलते तो उनका बायां पैर बायां पैर हवा में उठता है और शरीर ऑफ स्टंप की तरफ जाता है।इस दौरान बैट स्पीड के साथ उनकी कलाईयों का जादू भी इस शॉट में नजर आता है।
https://twitter.com/Ld30972553/status/1576801317816651776?s=20&t=iH0jsOAfAS167cBW0r0dEQ
डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ठोका था यही शॉट
सूर्या जब भी इस शॉट को खेलते हैं गेंद सीधे छक्के के लिए जाती है। चाहे गेंदबाज कोई भी हो सूर्या को फर्क नहीं पड़ा। इस शॉट को नटराजन नाम से जाना जाता है। खास बात ये है कि सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर ये शॉट खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। उस मैच में उनका ये शॉट देख डग-आउट में बैठे विराट कोहली खुशी से चिल्लाने लगे थे। 18 मार्च 2021 से शुरू हुआ ये कारवां आज तक जारी है।
https://twitter.com/i/status/1575165629719379969
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines