नई दिल्ली: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 सुपर-12 का एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले में लंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की और 54 रन बटोरे। ओपनर बल्लेबाजों ने आते ही अंग्रेज गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। पथुम निसंका 45 बॉल में 67 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मेंडिस 18 रन बनाकर आउट हुए।
कुसल मेंडिस का कमाल का शॉट
कुसल मेंडिस ने टी20 वर्ल्ड कप से सबसे तेज गेंदबाज को छक्का मारा। कुसल मेंडिस ने कलाइयों के दम पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया। तीसरे ओवर की पहली गेंद पर जो मिडिल और लेग पर 143kph की रफ्तार से थी, उसपर कुसल मेंडिस ने प्यारा पिक अप शॉट खेला, गेंद 79 मीटर दूर जाकर गिरी।
अभी पढ़ें – IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स में होगा बड़ा बदलाव, इन दिग्गज खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी!
बता दें कि श्रीलंका की टीम पहले ही सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी है। इंग्लैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है। इंग्लैंड अगर इसमें जीत हासिल करता है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर इंग्लैंड को हार मिलती है तो ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से दूसरी टीम के तौर पर अंतिम चार में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दसून शानका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ना, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा, कसुन रजिता
इंग्लैंड: जॉस बटलर (कप्तान), ऐलेक्स हेल्स, डाविड मलान, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोईन अली, लियम लिविंगस्टन, सैम करन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, आदिल रशीद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines