Special Olympics World Games 2023: स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 अब समाप्त हो गए हैं। भारत ने 202 मेडल्स के साथ अपना सफर समाप्त किया है। भारत ने ट्रैक पर आखिरी दिन दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित छह पदक अपनी झोली में डाले। इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी एथलीटों के बधाई दी और जमकर तारीफ की।
पीएम मोदी ने यूं दी बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘स्पेशल ओलंपिक समर गेम में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले अविश्वसनीय एथलीटों को बहुत-बहुत बधाइयां, जिन्होंने बर्लिन में 202 मेडल जीते जिसमें 76 गोल्ड मेडल शामिल थे। उनकी सफलता में, हम समावेशिता की भावना का जश्न मनाते हैं और इन एथलीटों के जज्बे की सराहना करते हैं।’
भारत ने जीते कुल 202 मेडल
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 में भारत ने कुल मिलाकर 202 मेडल जीते हैं। जिनमें 76 गोल्ड, 75 सिल्वर और 51 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारतीय एथलीटों ने ट्रैक स्पर्धाओं में छह पदक (2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य) जीते हैं।
क्या हैं स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स
स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स बौद्धिक विकलांग प्रतिभागियों के वर्ल्ड इवेंट के लिए मंच प्रदान करता है। इसका लक्ष्य बौद्धिक विकलांगता वाले लोगों के कौशल और उपलब्धियों को वर्ल्ड लेवल पर प्रदर्शित करना है। ये खेल हर दो साल में होते हैं, जिनमें समर और विंटर दोनों शामिल हैं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
80 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
213 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
316 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
375 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
387 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
406 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
406 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
413 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
424 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines