Sourav Ganguly Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज जन्मदिन हैं। क्रिकेट जगत में दादा के नाम से मशहूर गांगुली 51 साल के हो गए हैं। कोलकाता के इस खिलाड़ी ने अपने जीवन में कई उतरा-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। हर बार वापसी की और दुनिया को अपना दम दिखाय़ा। सौरव गांगुली ने इंडियन क्रिकेट को नया आयाम दिया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम की तस्वीर बदली।
बाएं हाथ के इस बैटर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए। कुछ रिकॉर्ड ऐसे हैं जो सचिन और कोहली भी नहीं तोड़ पाए। गांगुली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। उनका ये रिकॉर्ड अभी भी कायम है। कोई भी खिलाड़ी इसे अभी तक नहीं तोड़ पाया है।
दादा के वो रिकॉर्ड जो सचिन भी तोड़ न सके
सौरव गांगुली के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज है जो अभी किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं छुआ है। गांगुली ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे लंबी पारी खेली है। उन्होंने 1999 के वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 183 रनों की पारी खेली थी। साथ गांगुली चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर हैं। उन्होंने 3 शतक लगाए हैं। गांगुली का एवरेज आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में 85.66 का है।
बीसीसीआई के रहे बॉस
गांगुली ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच 11 जनवरी 1992 को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। इस मैच में तीन रन बनाने के बाद गांगुली को चार साल के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था। वह वनडे टीम में 1996 में लौटे। इसके बाद गांगुली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गांगुली जगमोहन डालमिया के निधन के बाद वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए। 2019 में वह बीसीसीआई के अध्यक्ष भी बने। वह पहले क्रिकेटर थे जिसने ये पद संभाला हो। अक्टूबर 2019 में वह बीसीसीआई अध्यक्ष चुने गए और अगले तीन साल तक इस पद पर रहे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
369 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines