नई दिल्ली: छह बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम इस साल विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग नहीं लेगीं। मैरी कॉम ने घोषणा की है कि वह चोट के कारण 2023 में होने वाली मुक्केबाजी महिला विश्व चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं बनेंगी। विश्व चैंपियनशिप में कुल आठ पदक जीतने वाली 40 वर्षीय ने चोट के बारे में ज्यादा नहीं बताया है लेकिन उन्होंने कहा कि वह “जल्द ही ठीक होने” की उम्मीद कर रही हैं।
उज्बेकिस्तान खेला जाएगा विश्व चैंपियनशिप
आईबीए विश्व चैंपियनशिप इस साल 1 मई से 14 मई तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित की जाएगी। मैरी ने कहा कि “मैं चोट के कारण IBA महिला विश्व चैम्पियनशिप 2023 में भाग नहीं ले पाऊँगी। मैं जल्द ही ठीक होने की कोशिश कर रही हूँ। मुझे उम्मीद है कि हम इस चैंपियनशिप से और अधिक चैंपियन प्राप्त कर सकते हैं। मैं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देती हूं।”
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भी चोटिल हुई थी मैरी कॉम
घुटने की चोट के कारण चयन ट्रायल से हटने के बाद मैरी को पिछले साल बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर होना पड़ा था। 48 किग्रा सेमीफ़ाइनल के शुरुआती दौर में शुरुआती कुछ मिनटों में उनका बायाँ घुटना मुड़ गया था। बाउट के पहले ही राउंड में एक मुक्के से बचने की कोशिश में मैरी कैनवस पर गिर गई थीं।
महानतम भारतीय एथलीटों में शामिल हैं मैरी
अब तक के महानतम भारतीय एथलीटों में एक मैरी कॉम विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे सफल मुक्केबाज़ हैं। वह पहली सात विश्व चैंपियनशिप में से प्रत्येक में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला मुक्केबाज़ हैं, और आठ विश्व चैम्पियनशिप पदक जीतने वाली एकमात्र मुक्केबाज़ हैं। मैरी दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ बनीं और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं। वह 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
और पढ़िए –‘उस छक्के से बहुत’…विश्वकप में कोहली के हाथों पिटाई के 2 महीने बाद छलका Rauf का दर्द
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
427 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines