Shubman Gill: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और सारा अली खान अचानक से चर्चा में आ गए हैं। इन दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। वायरल फोटो में सारा, शुभमन के साथ डिनर करते हुए दिख रही है।
इस फोटो को कोई दुबई का बता रहा है तो कोई इंग्लैंड का, लेकिन सच क्या है, ये अब तक साफ नहीं हुआ। इस तसवीर पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है। साथ ही गिल और सारा अली खान की डेटिंग की खबरें भी तेज हो गई हैं।
अभी पढ़ें – “उर्फी को मीडिया में लाने वाली ही मैं हूं…, राखी सावंत ने उर्फी जावेद पर दिया बयान
दोनों के डेटिंग की खबरें को तूल इसलिए भी मिल रहा है, क्योंकि जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभमन काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए लंदन गए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सारा भी इन दिनों लंदन में ही हैं। यही वजह है कि दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद यूजर कह रहे हैं कि सारा शुभमन को डेट कर रही हैं।
पहले सारा तेंदुलकर से साथ जुड़ा था गिल का नाम
इससे पहले स्टाइलिश क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ भी जुड़ता रहा है। हालांकि दोनों ने इस पर कभी कोई भी बयान नहीं दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के दौरान पहली बार सारा और गिल के बीच अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। इसके बाद शुभमन गिल कुछ भी करते थे तो उसे सारा से जोड़ा जाने लगा था।
अभी पढ़ें – बेबो ने बैडमिंटन खेलने के लिए सैफ को दिया चैलेंज, पटौदी पैलेस से शेयर किया बेहतरीन वीडियो
शुभमन गिल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। इसके बाद ये भी खबरें आईं की गिल और सारा तेंदुलकर का ब्रेकअप हो गया है।
सारा अली खान का नाम इन एक्सर्ट्स के साथ जुड़ चुका है
अभिनेत्री सारा अली खान का नाम शुभमन गिल से पहले कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, ईशान खट्टर, हर्षवर्धन कपूर के नाम शामिल हैं, लेकिन इस पर सारा अली खान की तरफ से कभी कोई बयान सामन नहीं आया। ये खबरें सिर्फ सोशल मीडिया पर ही उड़ती रहीं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines