Shikhar Dhawan Reaction Mohammad Rizwan Short Run: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इस सीरीज के चार मैच हो चुके हैं सभी 4 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की है। पाकिस्तान टीम पहले ही ये सीरीज गवां चुकी है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार 19 जनवरी को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज को मोहम्मद रिजवान को शॉर्ट लेना भारी पड़ गया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर रिजवान का काफी मजाक भी उड़ रहा है।
शिखर धवन ने उड़ाया रिजवान का मजाक
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए चौथे मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी कर रहे थे तो एक मजेदार वाकया सामने आया। दरअसल जब रिजवान ने शॉट खेला तो उनके हाथ से बल्ला छूट गया। जिसके बाद रिजवान रन लेने दौड़े। इस दौरान मोहम्मद रिजवान को ग्लव्स से रन को पूरा करते हुए देखा गया। हालांकि रिजवान ने ग्लव्स से रन पूरा करने की कोशिश तो की लेकिन कर नहीं पाए।
उनकी ये तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मोहम्मद रिजवान के शॉर्ट रन लेने पर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी मजे लिए। शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर रिजवान की शॉर्ट रन लेते हुए तस्वीर शेयर करके लिखा कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी। इसके साथ धवन ने एक हसने वाला इमोजी भी शेयर किया।
ये भी पढ़ें:- ऋषभ पंत को अब रिकवरी के लिए विदेश भेजेगी BCCI, क्या पूरी तरह ठीक हैं खिलाड़ी?
7 विकेट से जीता न्यूजीलैंड
टी20 सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए थे। इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 90 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 21 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड ने इस मैच को 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए डेरियल मिचेल ने 72 और ग्लेन फिलिप्स ने 70 रनों की नाबाद पारी खेली। इस सीरज में अब न्यूजीलैंड ने 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines