Shane Watson: शेन वॉटसन ने वर्तमान में टेस्ट क्रिकेट के टॉप 5 बल्लेबाजों का चुनाव किया है। आईसीसी (ICC) के वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में वॉटसन ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को नंबर पर टेस्ट खिलाड़ी के रूप में जगह दी है, वहीं नंबर 2 पर पाकिस्तान के बाबर आजम को रखा है।
फिलहाल आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग में बाबर नंबर 3 पर मौजूद हैं, जबकि विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में टॉप 10 में भी शामिल नहीं है। ऐसे में वॉट्सन ने विराट को नंबर 1 खिलाड़ी मानकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोरी हैं।
अभी पढ़ें – PAK के इस बॉलर ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बोला- ‘विराट को हल्के में मत लेना, वो…’
शेन वॉटसन का फैसला फैंस को कर रहा हैरान
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन का कोहली को नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मानना फैन्स को हैरान कर रहा है, क्योंकि इस समय बाबर वनडे और टी-20 में नंबर एक बल्लेबाज हैं। पिछले कुछ महीनों में बाबर शानदार फॉर्म में हैं और एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विराट 3 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।
विराट को क्यों नंबर वन मानते हैं शेन वॉटसन ?
विराट कोहली को नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज मानने वाले वॉटसन ने कहा, ‘टेस्ट में मुझे हमेशा कोहली बेस्ट लगते हैं। मैं हमेशा उनके साथ ही जाउंगा, उसके पास ऐसी काबिलियत है जो आपको दीवाना बना देता है। उसके पास बेहतरीन क्लास है। जब भी वह भारत के लिए खेलने जाते हैं तो उनमें इतनी तीव्रता होती है। उनके अंदर कुछ कर गुजरने की क्षमता है, इसलिए, टेस्ट क्रिकेट में, विराट कोहली यकीनन बेस्ट है।’
नंबर तीन पर स्टीव स्मिथ को जगह दी
पूर्व क्रिकेटर वॉटसन ने अपने वीडियो में कहा कि स्टीव स्मिथ गेंदबाजों पर पहले जैसा दवाब नहीं बना पाते हैं। यही कारण है कि मैं उनके नंबर 3 पर रखूंगा। बाबर आजम पर वॉट्सन ने कहा कि हाल के समय में जिस तरह से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की है वह काबिलेतारीफ है।
अभी पढ़ें – नीरज चोपड़ा का ये वीडियो आपकी धड़कन बढ़ा देगा, खंबे पर ‘बाहुबली’ की तरह चढ़ गए, देखें VIDEO
रूट और विलियमसन को टॉप पांच में जगह
शेन वॉटसन ने जो रूट और केन विलियमसन को वर्तमान में टेस्ट में बेस्ट बल्लेबाज माना है। दोनों वॉट्सन की नजर में टॉप 5 में हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines