नई दिल्ली: एक समय सचिन तेंदुलकर की परछाई बताने जाने वाले पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं। जिस तेजी से वो टीम में आए थे उसी तेजी से उन्हें टीम बाहर का रास्ता दिखाया गया। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम से सिनियर्स खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नए प्लेयर्स को मौका मिला है।
इस नई नवेली टीम में भी पृथ्वी शॉ को मौका नहीं मिला है। एक बार फिर पृथ्वी शॉ को दोनों सीरीज के लिए नजरअंदाज किया गया। न तो टी20 सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार किया गया और न ही वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने उनके नाम के बारे में सोचा।
पृथ्वा शॉ का हुए भावुक
सेलेक्टर्स की बेरुखी से पृथ्वी शॉ आहत हुए हैं। उन्होंने एक इंमोशनल पोस्ट किया। टीम इंडिया का ऐलान हुआ, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरी शेयर कीं। जिसमें एक शायरी लिखी हुई थी। सोशल मीडिया पर शॉ के इस पोस्ट के अलग अलग मतलब निकाले जा रहे हैं। पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रोफाइल फोटो भी हटा ली।
घरेलू क्रिकेट में शानदार था पृथ्वा शॉ का प्रदर्शन
मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। विजय हाजरे ट्रॉफी में उनके बल्ले से काफी रन निकले। आईपीएल 2022 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 10 मैचों में 152.97 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए, मगर भारतीय टीम में उनकी वापसी में दरवाजे अभी भी बंद हैं।
टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines