नई दिल्ली: टीम इंडिया में अगर घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन के आधार पर चयन होती है तो, इस वक्त सरफराज खान को टीम में होना चाहिए। सरफराज खान ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने बल्ले सा आग लगा दी है। रणजी ट्रॉफी, दिलीप ट्रॉफी और अब ईरानी कप, टूर्नामेंट कोई भी हो सरफराज का बस एक ही काम है शतक ठोकना। सरफराज खान ने शनिवार को एक और तूफानी शतक जड़ा। वो 125 रन बनाकर नाबाद हैं। अपनी पारी में उन्होंने 19 चौके और 2 छक्के जड़े।
अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd T20: विराट कोहली बनेंगे टी20 के किंग, रोहित के ताज पर मंडराया खतरा
सूर्या दादा ने बढ़ाया हौसला
उनकी बेहतरीन पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। रेस्ट ऑफ इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 205 रन हो गए हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र की टीम 98 पर ऑलआउट हो गई। सरफराज खान की इनिंग को देखकर मुंबई के एक और होनहार बल्लेबाज ने खुशी जाहिर की। साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खेल रहे सूर्यकुमार ने ट्वीटर पर टीवी के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। उस तस्वीर में सरफराज खान के शतक को सूर्या इंजॉय करते दिख रहे हैं। सूर्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, तुमपर बहुत, बहुत गर्व है।
https://twitter.com/surya_14kumar/status/1576158777291988992
दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी
फर्स्ट क्लास करियर का यह उनका 10वां शतक है। सरफराज ने पिछले 6 मैचों में 4 शतक और 2 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों की झड़ी लगा दी है। सरफराज खान ने इससे पहले हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में भी नाबाद 127 रनों की पारी खेली थी। सरफराज खान को कभी भी टीम इंडिया का कॉल आ सकता है। उन्हें अभी तक टीम इंडिया में एक भी मौका नहीं मिला है। इस शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें जल्द ही टीम इंडिया में पहला मौका दिया जा सकता है।
डॉन ब्रैडमैन से होती है तुलना
रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के 6 मैचों में 122.75 के औसत सबसे ज्यादा 982 रन बनाए। सरफराज ने इस दौरान 4 शतक और 2 अर्धशतक लगाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट सरफराज खान बेहतर फिलहाल कोई बल्लेबाज नहीं है। सिर्फ दिग्गज डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। 24 साल के सरफराज खान ने अब तक 28 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। 28 फर्स्ट क्लास की 42 इनिंग में उन्होंने 79.71 की औसत से 2790 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास करियर में उनका बेस्ट स्कोर 301 रन है।
ईरानी कप 2022 में रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मुकेश कुमार, कुलदीप सेन और उमरान मलिक की गेंदबाजी के आगे सौराष्ट्र की टीम बिखर गई और महज 98 रन पर ढेर हो गई। धमेंद्र सिंह जडेजा ने 28 रन और अर्पित वासावडा ने 22 रन का योगदान दिया। मुकेश कुमार ने चार विकेट लिए, वहीं कुलदीप सेन और उमरान मलिक ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines