नई दिल्ली: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी पर रेप का आरोप लगा है। बलात्कार का संगीन आरोप एक नाबालिग लड़की ने लगाया है, जिसकी उम्र 17 साल है। दरअसल नेपाल टीम के कप्तान संदीप लामिछाने पर दुष्कर्म का आरोप एक नाबालिग युवती ने लगाया है।
अभी पढ़ें – Pakistan vs Afghanistan: रोमांचक मैच हारते ही फूटफूट कर रोए अफगानिस्तान के खिलाड़ी, देखें VIDEO
लड़की ने लगाया संगीन आरोप
लड़की ने इस बात का खुलासा किया कि वह नेपाल के घातक लेग स्पिनर संदीप लामिछाने की बहुत बड़ी फैन थी। ऐसे में वह सोशल मीडिया के जाने-माने प्लेटफॉर्म्स व्हाट्सप्प और स्नैपचैट के ज़रिए खिलाड़ी से बात करती थी। इतना ही नहीं बल्कि नाबालिग ने बताया कि लामिछाने ने ही पहले मिलने के लिए कहा था। लड़की का दावा है कि संदीप ने एक नहीं बल्कि दो बार उनका रेप किया है। ये घटना 21 अगस्त की है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच भी की गई। जिसमें पुष्टी होने के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिलहाल संदीप लामिछाने कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं।
2018 में आईपीएल में किया था डेब्यू
संदीप एक लेग स्पिनर हैं। आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी हैं। संदीप लामिछने आईपीएल में 2018 से 2020 तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल में 9 मैच में 13 विकेट लिए थे। दाएं हाथ के गेंदबाज 20 लाख के प्राइस पर बिके थे। 2016 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में संदीप ने शानदार प्रदर्शन किया था। तब नेपाल की टीम वर्ल्ड कप के 8वें नंबर पर रही थी।
संदीप लामिछाने का इंटरनेशनल करियर
संदीप लामिछाने अपने 4 साल के इंटरनेशनल करियर में 23 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। संदीप ने अब तक नेपाल के लिए 30 वनडे और 44 टी-20 खेले हैं। 30 वनडे में उनके नाम 69 विकेट और 44 टी20 मैच में 85 विकेट लिए हैं। वे दुनिया भर में लीग टूर्नामेंट खेलते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines