हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रनआउट पर फिर विवाद; क्रीज तक पहुंच गई थीं पूजा वस्त्राकर, युवराज सिंह ने कहा- पूअर डिसिजन, देखें वीडियो

विज्ञापन
pooja vastrakar run out

नई दिल्ली: अभी दीप्ति शर्मा की रनआउट कंट्रोवर्सी थमी नहीं कि एक और रनआउट का विवाद मामला सामने आया है। बांग्लादेश में वुमंस एशिया कप में भारत-श्रीलंका के बीच खेले गए मैच में पूजा वस्त्राकर के रनआउट पर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल पूजा वस्त्राकर को विचित्र परिस्थितियों में रन आउट घोषित किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ऐसा दिख रहा है कि पूजा बेल्स गिरने से पहले ही क्रीज के अंदर पहुंच गई थी। हालांकि ‘बेनेफिट ऑफ डाउट’ की स्थिति में फील्डिंग टीम को इसका लाभ मिला और पूजा को महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

अभी पढ़ें – Mankading: ‘वे हमेशा खेलते हैं विक्टिम कार्ड’ अश्विन ने दीप्ति शर्मा की आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब

आखिरी ओवर में हुई घटना 

ये घटना 20वें ओवर में हुई। पूजा वस्त्राकर ने तेजी से दौड़कर एक रन पूरा कर लिया था, जैसे ही वे दूसरे के लिए दौड़ीं फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर गेंद फेंकी, जिसे विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी ने पकड़ा और बेल्स गिरा दीं। हालांकि ऐसा लगा कि पूजा वस्त्राकर का बल्ला स्टंप से बेल्स हटने से पहले ही क्रीज तक पहुंच गया है। बार-बार रिप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने पूजा को आउट करार दे दिया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA 2nd T20: विराट कोहली बनेंगे टी20 के किंग, रोहित के ताज पर मंडराया खतरा

 

https://twitter.com/cricketfanvideo/status/1576183148001386497?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1576183148001386497%7Ctwgr%5E0d625bda6bc1b144da6af969cac66eefcae4d4e0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket

विज्ञापन

युवराज सिंह ने उठाए सवाल 

इस विवादित रनआउट पर भारत के दिग्गज पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सवाल उठाए हैं। युवी ने लिखा- थर्ड अंपायर का यह इतना खराब फैसला है! पूजा वस्त्राकर को संदेह का लाभ देना चाहिए था! वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। पूजा वस्त्राकर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। भारत ने यह मुकाबला 41 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola