RR vs CSK: आईपीएल में एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चेपॉक के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हराया। राजस्थान की ये जीत चेपॉक में 2008 के बाद आई है। मैच भले ही चेन्नई हार गई लेकिन एमएस धोनी की तूफानी बैटिंग देखने का घरेलू फैन्स का सपना भी साकार हो गया। मैच के बाद RR के कप्तान संजू सैमसन ने भी धोनी की तारीफ की।
संजू ने की धोनी की तारीफ
संजू सैमसन ने कहा कि आखिरी ओवर तनाव भरे थे। गेंदबाजों ने अंत में अपना संयम बनाए रखा और वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मेरी चेपॉक से अच्छी यादें नहीं हैं, मैं यहां कभी नहीं जीता और आज जीतना चाहता था। धोनी के बारे में संजू ने कहा कि जब तक धोनी वहां हैं आप जीत नहीं मान सकते। आप कुछ भी प्लान, डेटा बना लें, उनपर काम नहीं करता।
और पढ़िए – CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानिए कौन किस पर भारी
संजू ने आगे कहा- गेंद ग्रिप कर रही थी और इसलिए, हम ज़म्पा को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में लाए। हमारे लिए पावरप्ले काफी अच्छा रहा और हम रुतुराज का विकेट लेने में भी सफल रहे। हमारा प्लान पावरप्ले में कम से कम रन देना था, क्योंकि उसके बाद का काम करने के लिए हमारे पास स्पिनर्स मौजूद थे।
और पढ़िए – Champions League: मैनचेस्टर सिटी ने बायर्न म्यूनिख को 3-0 से और इंटर मिलान ने बेनफिका को 2-0 से हराया
आखिरी गेंद पर मात खा गए धोनी
सीएसके को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 40 रन की जरूरत थी, एक छोर से एमएस धोनी तो दूसरी तरफ रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश की, लेकिन 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर दुनिया के नंबर 1 फिनिशर एमएस धोनी मात खा गए। आखिरी गेंद पर सीएसके को जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी, लेकिन एमएस इस पर 1 रन ही ले सके और सीएसके ये मुकाबला 3 रन से हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
5 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
99 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
233 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
358 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
394 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
425 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines