World Cup 2023, ENG vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इस मैच में दोनों टीमों के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रहे हैं। उन्ही में से एक हैं न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रविंद्र। उन्होंने अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में शतक लगाकर कमाल कर दिया है। यह उनका पहला वनडे शतक भी था। अगर एक खास वाकिये की बात करें तो उनका भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से बेहद खास कनेक्शन भी रहा है।
रचिन रविंद्र भारत के खिलाफ इससे पहले कानपुर में कुछ साल पहले हुए टेस्ट मैच के बाद चर्चा में आए थे। उस मैच में उन्होंने पिच पर टिके रहते हुए अपनी बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड को हारे हुए मैच में बचा लिया था और उस मैच को ड्रॉ करवा दिया था। अब एक बार फिर से वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वह चर्चा में हैं। अपने पहले मैच में ही उन्होंने इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का विकेट लेकर सुर्खियां बटोर लीं। इसके बाद 82 गेंदों पर शतक लगाया और वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने। साथ ही यह न्यूजीलैंड के लिए वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक भी रहा। अगर एक खास बात बताएं तो रचिन रविंद्र का नाम भी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखा गया है। इसके पीछे की एक बड़ी कहानी है।
कैसे सचिन और द्रविड़ से मिला कीवी क्रिकेटर को नाम?
रचिन रविंद्र का जन्म वैसे तो न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में 18 नवंबर 1999 को हुआ था लेकिन उनके पिता भारतीय मूल के थे। उनके पिता का नाम रवि कृष्णमूर्ति है जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 1990 के दशक में वह अपने काम के सिलसिले में भारत के बेंगलुरु को छोड़कर न्यूजीलैंड चले गए थे। वहीं फिर वह सेटल हो गए और कुछ सालों बाद रचिन का जन्म हो गया।
रवि कृष्णमूर्ति क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं और भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ व सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक थे। ऐसे में उन्होंने जब बेटे रचिन का जन्म हुआ तो उनका नाम राहुल के नाम से Ra लिया और सचिन के नाम से Chin लेकर Rachin रख दिया। इस तरह न्यूजीलैंड के इस युवा खिलाड़ी का नामकरण हो गया।
यह भी पढ़ें:-
World Cup को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, दर्शकों को मुफ्त में मिलेगी ‘मिनरल वाटर’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines