Snooker Champion Ahsan Ramzan: पाकिस्तान के इंटरनेशनल खिलाड़ी से पुलिस के दुर्व्यवहार की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड और एशियन अंडर-21 स्नूकर चैंपियन अहसान रमजान को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अहसान ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा- पुलिस ने देर रात स्नूकर एकेडमी पर छापा मारा और मुझे पुलिस स्टेशन ले गई। अहसान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर से जांच की मांग की है।
करीबी दोस्त के थाने पहुंचने के बाद हिरासत से निकले
स्नूकर चैंपियन ने बताया कि वह अन्य खिलाड़ियों के साथ टाउनशिप क्षेत्र की अकादमी में आगामी टूर्नामेंट्स के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे। उसी वक्त ग्रीन टाउन पुलिस स्टेशन की पुलिस ने स्नूकर क्लब को देर रात तक खुला रखने के लिए छापा मारा। अहसान के परिचय देने और क्लब बंद करने से इनकार करने पर पुलिस उसे पुलिस स्टेशन ले गई। उन्होंने उसका मोबाइल फोन, बेल्ट लेकर थाने में बंद कर दिया। अहसान को उसके करीबी दोस्त के थाने पहुंचने के बाद हिरासत से बाहर निकाला गया।
आपबीती सुनाते हुए रो पड़े अहसान
हाल ही में वर्ल्ड और एशियन चैंपियन का खिताब जीतने वाले अहसान आपबीती सुनाते हुए रो पड़े। वीडियो में उन्होंने कहा- मैंने पुलिसकर्मियों से कहा कि मैं विश्व विजेता हूं, तो इस पर पुलिस ने कहा कि ये आपने अपने लिए किया है। अहसान ने आगे कहा- मैंने हमेशा अपने देश का सिर ऊंचा उठाने की कोशिश की है। इसमें मैं सफल भी रहा, लेकिन मुझे क्या पता था कि मुझे अपने ही देश में अपमानित होना पड़ेगा? उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस देश में स्नूकर ही एकमात्र खेल है जिसके साथ अनाथ जैसा व्यवहार किया जाता है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines