Pakistan vs Netherlands, World Cup 2023: पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम ने क्वालीफायर राउंड के बाद श्रीलंका के साथ मेन राउंड में एंट्री की थी। टीम कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी में अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी है। इस मैच में डच कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस टीम में एक ऐसा स्टार खिलाड़ी भी है जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करने के लिए माहिर है। उस खिलाड़ी ने इस मैच में उतरते ही वर्ल्ड कप के एक खास रिकॉर्ड की लिस्ट में एंट्री कर ली है।
लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं
दरअसल इससे पहले वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 6 खिलाड़ियों के पेयर ऐसे थे जो बेटे और पिता थे और दोनों ने वनडे वर्ल्ड कप खेला था। अब नीदरलैंड के बास डी लीड ने भी इस लिस्ट में एंट्री कर ली है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले मैच में सैम करन ने इस लिस्ट में एंट्री की थी। अब दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड के लीड ने इसमें अपना नाम जोड़ लिया है। इस लिस्ट में वहीं एक भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है।
वनडे वर्ल्ड कप खेलने वाले पिता और बेटे की जोड़ी
- डॉन प्रिंगल(ईस्ट अफ्रीका), डेरेक प्रिंगल (इंग्लैंड)
- लान्स केयर्न्स, क्रिस केयर्न्स (न्यूजीलैंड)
- क्रिस ब्रॉड, स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
- ज्योफ मार्श, मिचेल मार्श, शान मार्श (ऑस्ट्रेलिया)
- रोड लैथम, टॉम लैथम (न्यूजीलैंड)
- केविन करन (जिम्बाब्वे), सैम करन (न्यूजीलैंड)
- टिम डी लीड, बास डी लीड (नीदरलैंड)
PAK vs NED: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
यह भी पढ़ें:-
IND vs AUS: शुभमन गिल की बीमारी ने टीम इंडिया की बढ़ाई टेंशन, जानें कौन होगा रोहित का जोड़ीदार
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines