नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले फटाफट क्रिकेट दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर रहा है। एक ओर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी 20 मैचों में मुकाबला कर रही है। दोनों टीमों के बीच हर मैच में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक ऐसा ही नजारा कराची में खेले गए चौथे टी 20 मैच में देखने को मिला।
अभी पढ़ें – ‘मैं हूं ना’…DK को इशारा किया और अगली ही गेंद पर पांड्या ने छीन ली ऑस्ट्रेलिया से जीत, देखें VIDEO
राऊफ ने तूफान मचा रहे बल्लेबाज को किया आउट
हारिस राऊफ की शानदार गेंदबाजी ने ऐसा मैच पलटा कि दर्शक दंग रह गए। हुआ यूं कि इंग्लैंड के 130 रन पर 7 विकेट गिर चुके थे। आठवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज लियाम डॉसन 7 रन बनाकर खेल रहे थे। अब इंग्लैंड को तीन ओवर में 33 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में डॉसन ने मोहम्मद हसनैन को जमकर कूट डाला। उन्होंने हसनैन की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौका ठोक तबाही मचा दी। इस ओवर से कुल 18 रन आए।
अब इंग्लैंड को जीत के लिए दो ओवर में महज 9 रन की जरूरत थी। ऐसे में कप्तान बाबर आजम ने हारिस रऊफ पर भरोसा जताया। लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम आसानी से मैच निकाल ले जाएगी। 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर डॉसन ने चौका ठोक इस लक्ष्य को महज 5 रन का कर दिया। अब इंग्लैंड के पास हाथ में तीन विकेट थे और 10 गेंदों में महज 5 रन बनाने थे। रऊफ ने अगली गेंद डाली तो डॉसन ने इसे पुल कर दिया, लेकिन मिडविकेट पर खड़े फील्डर ने उन्हें कैच कर पवेलियन रवाना कर दिया। रऊफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
टॉपले हुए रन आउट
अब दोनों ओर धड़कनें बढ़ने लगीं। अब बारी थी अगली गेंद की। राऊफ ने क्रीज पर आए नए बल्लेबाज ओली स्टोन को ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि यह स्टंप उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इस ओवर में 5 रन आए। अब अगले ओवर में इंग्लैंड को महज 4 रन की जरूरत थी। 20वां ओवर मोहम्मद वसीम डालने आए।
वसीम ने दूसरी गेंद डाली तो रीस टॉपले ने रन लेना चाहा, लेकिन वे चूके और शान मसूद ने शानदार फील्डिंग कर रन आउट कर दिया। इस विकेट के गिरते ही पाकिस्तान के खेमे में खुशी की लहर छा गई। इंग्लैंड जीत की दहलीज से लौट गई। राऊफ इस मैच के हीरो बन गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
97 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
230 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
333 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
392 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
404 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
423 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
423 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines