नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से करियर में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। वे नित नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। हाल ही वह क्रिस गेल के बाद सबसे तेज 8 हजार टी 20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। गुरुवार को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छठे टी 20 इंटरनेशनल में अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज किया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: गेंदबाजों के लिए पत्रकारों से भिड़ गए पाकिस्तान के बॉलिंग कोच शॉन टेट
बाबर ने T20 इंटरनेशनल में 3 हजार रन पूरे किए। सबसे कम ईनिंग्स में 3 हजार टी 20 इंटरनेशनल रन ठोकने के मामले में उन्होंने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने यह मुकाम 81वीं पारी में हासिल किया। विराट ने भी 81 वीं पारी में यह कीर्तिमान गढ़ा था। वह टी 20 इंटरनेशनल में 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए। बाबर ने अपनी पारी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। उन्होंने अंत तक बल्लेबाजी की और 59 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्के ठोक नाबाद 87 रन कूट डाले। बाबर के टी 20 करियर की ये 27वीं हाफ सेंचुरी थी।
दूसरे स्थान पर मार्टिन गुप्टिल
सबसे कम ईनिंग्स में 3 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हैं। जिन्होंने 101 ईनिंग्स में यह मुकाम हासिल किया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 108 और आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने 113 ईनिंग्स में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विराट-बाबर की दोस्ती
विराट और बाबर के बीच रिकॉर्ड्स की जंग पुरानी है। बाबर विराट के कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि इसके बावजूद दोनों की दोस्ती भी कायम है। जब विराट फाॅर्म से बाहर चल रहे थे तब बाबर ने विराट का साथ दिया था। उन्होंने ट्वीट कर विराट को सपोर्ट किया था। जवाब में विराट ने उनका शुक्रिया अदा किया था। हाल ही दोनों के बचपन के फोटो वायरल हुए हैं। जिनमें वे एक जैसे नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines