Neeraj Chopra on World Athletics Championship Gold: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित की गई वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन के फाइनल में भारतीय एथलिट ने गोल्ड मेडल जीत लिया। वे इस टूर्नामेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस जीत के बाद जहां वे खुश नजर आए वहीं उन्हें एक बात का मलाल रह गया जिसका उन्होंने मैच के बाद खुलासा किया।
फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका, जो इस स्पर्धा में सबसे अधिक रहा। नीरज ने इससे पहले इसी टूर्नामेंट में 2022 में सिल्वर मेडल जीता था। ऐसे में ये बड़ा सुधार है। इसे देखकर चोपड़ा जहां बेहद खुश दिखे वहीं उन्हें 90 मीटर का लक्ष्य हासिल नहीं करने का मलाल रह गया। जिसका उन्होंने मैच के बाद जिक्र किया।
Neeraj Chopra on Winning Gold: ऐसा था नीरज चोपड़ा का रिएक्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदीप मिश्रा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नीरज चोपड़ा कहते हैं कि ‘सभी बोलते थे कि ये ही मेडल बचा है वो भी हो गया। हां 90 मीटर का लक्ष्य हासिल करना चाहता था और लग रहा था कि आज हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसे अगली बार कोशिश करूंगा।’
उन्होंने आगे फाइनल में उनके परफॉर्मेंस के बारे में कहा कि ‘पहली थ्रो खराब होने के बाद में निराश हो गया था, हालांकि बाद में मैंने खुद पर विश्वास जताया और पूरे जोर से दूसरा थ्रो मारा जो कि 88.17 मीटर पर गया।’
नीरज चोपड़ा ने देश को दिया ये संदेश
गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने आगे देशवासियों के लिए एक खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ‘भारतवासियों का बहुत-बहुत धन्यवाद इतनी देर तक जगने के लिए और सपोर्ट करने के लिए। ये मेडल इंडिया के लिए है। आप कुछ भी कर सकते हैं ऐसे ही मेहनत करते रहे और आगे बढ़ो।’
इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए नीरज चोपड़ा
भारत के सुपरस्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चेक गणराज्य के प्रतिष्ठित जान ज़ेलेज़नी और नॉर्वे के एंड्रियास थोरकिल्ड्सन के बाद खेल में एक साथ ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप खिताब जीतने वाले इतिहास में केवल तीसरे बन गए।ज़ेलेज़नी ने 1992, 1996 और 200 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता जबकि 1993, 1995 और 2001 में विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता। थोरकिल्ड्सन ने 2008 ओलंपिक और 2009 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं नीरज चोपड़ा ने 2022 ओलंपिक में गोल्ड और 2023 एथेलिटिक्स गेम्स में भी गोल्ड जीत लिया है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines