Neeraj Chopra clicks photo with Arshad Nadeem: बुडापेस्ट में आयोजित किए गए वर्ल्ड एथेलिटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। जब नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा हुई। अंत में यह नीरज ही थे जिन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि अरशद ने रजत पदक जीतकर भारत-पाकिस्तान के बीच शीर्ष दो में स्थान सुनिश्चित किया। मैच के बाद दोनों ही एथलिट के बीच एक मनमोहक दृश्य देखने को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया।
नीरज चोपड़ा ने जीत लिया दिल
अरशद और नीरज मैदान पर भले ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हो लेकिन इसके बाहर वे एक दूसरे की हमेशा तारीफ करते हैं और साथ भी देते हैं। इन दोनों की दोस्ती का एक ऐसा ही नजारा रविवार को देखा गया। दरअसल मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा और ब्रांज मेडलिस्ट चेक गणराज्य याकूब वालेश अपने-अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ फोटो क्लिक करा रहे थे। इतने में नीरज की नजर अरशद पर पड़ी और उन्होंने पाकिस्तानी एथलिट को भी फोटो खिंचाने के लिए बुला लिया।
अरशद तुरंत आ गए लेकिन जल्दी जल्दी में अपने देश का ध्वज लाना भूल गए। ऐसे में नीरज ने बड़ा दिल दिखाया और अरशद को अपने पास बुलाकर पीछे से तिरंगे का सहारा दिया और भाईचारे का संदेश दिया। इन दोनों एथलिट का ये वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
नीरज-अरशद के बीच दिखी कांटे की टक्कर
नीरज विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले इतिहास के पहले भारतीय हैं, जबकि अरशद इस प्रतियोगिता में कोई पदक जीतने वाले पहले पाकिस्तानी एथलीट हैं। नीरज ने 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अरशद ज्यादा दूर नहीं थे उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.82 मीटर था। दोनों का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो भी एक-दूसरे से ज्यादा दूर नहीं था, क्योंकि दोनों ने एक बार फिर 87 मीटर का आंकड़ा पार किया। नीरज ने रात के अपने पांचवें प्रयास में 87.73 मीटर का थ्रो किया, जबकि अरशद ने अपने चौथे प्रयास में 87.15 मीटर को पार किया। ऐसे में अरशद के एक मीटर से भी कम की दूरी से जीत गए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines