Chinglensana Singh: मणिपुर के रहने वाले भारतीय फुटबॉलर चिंगलेनसाना सिंह ने दावा किया कि राज्य में करीब तीन महीने से चल रही जातीय हिंसा में उनका घर जला दिया गया। उन्होंने जो कुछ अब तक कमाया था, सब कुछ खो गया है।
चिंगलेनसाना ने बताया कि जिस दिन हिंसा भड़की, वे उस दिन केरल के कोझिकोड में मोहन बागान के खिलाफ एएफसी कप प्ले-ऑफ (एशियाई महाद्वीपीय टूर्नामेंट) मैच में हैदराबाद एफसी के लिए खेल रहे थे। मैच के बाद जब वह ड्रेसिंग रूम में दाखिल हुए, तो उन्हें हिंसा के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि मेरा फोन टेक्स्ट मैसेज और मिस्ड कॉल से भर गया था।
चुराचांदपुर के खमुजामा लीकाई के रहने वाले हैं चिंगलेनसाना
चुराचांदपुर जिले के खुमुजामा लीकाई के रहने वाले चिंगलेनसाना ने बताया कि राज्य में जारी हिंसा ने हमसे सब कुछ छीन लिया है, जो कुछ हमने कमाया था, जो कुछ हमारे पास था। उन्होंने कहा कि मैंने हमारे घर को जलाए जाने की खबर सुनी और फिर चुराचांदपुर में मेरे द्वारा बनाया गया फुटबॉल मैदान भी जला दिया गया। यह सुनना मेरे लिए काफी कठिन था।
27 साल के फुटबॉल खिलाड़ी ने कहा कि अपने माता-पिता से संपर्क स्थापित करने के बाद मणिपुर आ गया। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को फुटबॉल के लिए मंच प्रदान करने का मेरा बड़ा सपना था लेकिन इसे छीन लिया गया। उन्होंने ये भी कहा कि ये सौभाग्य ही है कि मेरा परिवार हिंसा से बच गया। चिंगलेनसाना के मुताबिक, फिलहाल उनका परिवार एक राहत शिविर में शिफ्ट हो गया है।
बता दें कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध के लिए ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) ने 3 मई को एक रैली आयोजित की थी। रैली के दौरान जातीय झड़पें हुईं जिसके बाद हिंसा भड़क गई। राज्य में हिंसा में अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में हुई हिंसा पर केंद्र-राज्य सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव जारी है। हिंसा को लेकर संसद के मानसून सत्र में गतिरोध भी बना हुआ है। 20 जुलाई को शुरू होने के बाद से विपक्षी दलों की मांग है कि पीएम मोदी सदन में आकर इस मुद्दे पर संबोधित करें और सदन में मणिपुर को लेकर चर्चा की जाए। केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय की है, इसलिए अमित शाह सदन को संबोधित करेंगी लेकिन विपक्ष पीएम मोदी के संबोधन पर अड़ा हुआ है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
110 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
405 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
436 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
436 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines