Mohammad Rizwan vs Shaheen Afridi : पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान टीम अभी तक सीरीज के 4 मैच हार चुकी है। अब पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है। इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी के हाथों में सौपी गई है। जब से शाहीन अफरीदी टी20 टीम के कप्तान बने हैं तबसे पाकिस्तान टीम टूटती हुई दिखाई दे रही है। जिसको लेकर अब टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने भी कप्तान शाहीन अफरीदी पर भड़ास निकाली है।
चौथे मैच में मिली हार के बाद रिजवान ने शाहीन पर कसा तंज
पाकिस्तान टीम को न्यूजीलैंड के हाथों सीरीज में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद पाक टीम के उपकप्तान मोहम्मद रिजवान ने टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी पर तंज कसा है। मैच के मोहम्मद रिजवान ने बताया कि टीम का काफी नुकसान हो गया है जैसा मैने पहले भी बताया कि कप्तान और मैनेजमेंट ने पहले बातचीत की। जिसके बाद बाबर भाई और मैं ओपनिंग नहीं करने को लेकर मान गए थे।
आगे रिजवान ने बताया कि हालांकि इसमे कोई बड़ा मुद्दा नहीं था, हमारा मैनेजमेंट भी देख रहा है हम इससे भी ज्यादा बेहतर कर सकते थे लेकिन हमने कभी कप्तान शाहीन और टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज को इस बारे में बात करते हुए नहीं देखा कि मैं और बाबर दोबारा ओपनिंग करे।
पाकिस्तान टीम में आई तकरार!
साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद से पाकिस्तान टीम में एक भूचाल सा आ गया है। टीम के कप्तान से लेकर मैनेजमेंट तक को बदल दिया गया। शान मसूद को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया तो शाहीन अफरीदी को टी20 टीम की कमान सौपी गई।
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup 2024: युवा खिलाड़ियों की बदल सकती हैं किस्मत, टीम इंडिया में एंट्री का खुलेगा रास्ता
दोनों ही खिलाड़ियों का कप्तानी डेब्यू बेहद खराब रहा है। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज हारी और अब शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाक टीम न्यूजीलैंड से भी टी20 सीरीज हार चुकी है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines