Kwena Maphaka On Jasprit Bumrah: साउथ अफ्रीका में इन दिनों अंडर-19 विश्व कप खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी पहले मैच में वेस्टइंडीज को हारकर जीत के साथ अपना खाता खोला। शुक्रवार को अंडर-19 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका का मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ हुआ था इस मैच को साउथ अफ्रीका ने 31 रनों से जीत लिया था।
साउथ अफ्रीका की जीत में तेज गेंदबाद क्वेना मफाका ने अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच में क्वेना ने काफी खतरनाक गेंदबाजी की थी। इस मैच में क्वेना ने 9.1 ओवर में महज 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं मैच के बाद क्वेना मफाका ने खुद को टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से बेहतर बताया।
क्वेना ने खुद को बताया बुमराह से बेहतर
इस मैच में हर एक विकेट लेने के बाद क्वेना मफाका ने कुछ जसप्रीत बुमराह के अंदाज में ही जश्न मनाया। विकेट लेने के बाद क्वेना हाथ उठाकर ऐसे जश्न मना रहे थे कि मानों वो बोल रहे हो कि मुझे कुछ नहीं पता। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) मैच के बाद क्वेना मफाका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
जिसमें क्वेना ने जसप्रीत बुमराह के बारे में बोलते हुए कहा कि मैंने वास्तव में अपने भाई से विश्व कप से ठीक पहले मुझे एक उत्सव देने के लिए कहा था। मैने उनसे कहा कि आप जानते हैं क्या ये अच्छा लगता है? जिसपर उन्होंने कहा था कि मैं नहीं जानता। आगे क्वेना ने कहा कि जसप्रीत बुमराह तुम महान खिलाड़ी हो, उम्मीद है मैं आपसे बेहतर हूं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ का जवाब भारत ‘विराटबॉल’ से देगा’, पूर्व क्रिकेटर ने दिया जवाब
अंडर-19 विश्व कप में साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेन मफाका ने 5 विकेट लेकर मैच को एक तरफा कर दिया। मैच के दौरान विकेट लेने के बाद मफाका का जश्न मनाना कहीं न कहीं दर्शकों का ध्यान जसप्रीत बुमराह की तरफ खींच रहा था, क्योंकि बुमराह भी विकेट लेने के बाद कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाते है। क्वेन का जश्न मनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे उद्घाटन
73 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दोनों सदनों में आएगा अभिनंदन प्रस्ताव
206 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
309 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
331 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
368 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
380 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
399 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
399 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
406 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
417 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines