कतर मास्टर्स में क्लासिकल चेस फॉर्मेट में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला है। दुनिया के नंबर एक चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को अक्सर भारतीय खिलाड़ियों से टक्कर मिलती रहती है। बीते कुछ दिनों पहले उनको भारतीय खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानंद से कड़ी टक्कर मिली थी, हालांकि मैग्नस ने इस मैच को जीत लिया था।
लेकिन इस बार मैग्नस को भारतीय खिलाड़ी से न सिर्फ कांटे की टक्कर मिली बल्कि नंबर 1 चेस खिलाड़ी को हार का समना भी करना पड़ा है। जी हां कतर मास्टर्स में खेले जा रहे क्लासिकल चेस टूर्नामेंट में भारत के 24 वर्षीय खिलाड़ी कार्तिकेयन मुरली ने कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया है। अब कार्लसन को हराने वाले कार्तिकेयन मुरली तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए है।
टूर्नामेंट के सातवें दौर में हुई जीत
कार्तिकेयन की जीत टूर्नामेंट के सातवें दौर में हुई, जहां उन्होंने कुशलता से काले मोहरों का इस्तेमाल किया। इस महत्वपूर्ण जीत के साथ, वह एसएल नारायण, जावोखिर सिंदारोव, डेविड परव्यान, अर्जुन एरिगैसी और नोदिरबेक याकुबोएव जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गए। इससे पहले कार्तिकेयन का टूर्नामेंट के छठे दौर में मैच ईरान के परहम माघसूदलू के खिलाफ ड्रॉ हो गया था। वहीं, कार्तिकेयन मुरली अब क्लासिकल गेम में मैग्नस कार्लसन को हराने वाले तीसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: 300+ स्कोर बनाने के बाद भी पुणे में हार चुकी है टीम इंडिया, अब रहना होगा सावधान
आखिर कौन है कार्तिकेयन मुरली?
कार्तिकेयन मुरली का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर में हुआ था। इनको बचपन से ही चेस खेलने का शौक था, जिसके चलते महज 5 साल की उम्र में ही कार्तिकेयन मुरली चेस खेलना सीख गए थे। कार्तिकेयन मुरली को साल 2015 में FIDE द्वारा ग्रैंडमास्टर की उपाधि दी गई थी। कार्तिकेयन मुरली दो बार नेशनल चैंपियनशिप भी जीत चुकें हैं। इसके अलावा एज ग्रुप में ही कार्तिकेयन मुरली कई बड़े टूर्नामेंट जीत चुकें हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines