नई दिल्ली: भारत की जूनियर हॉकी टीम ने एशिया कप जीत लिया है। ओमान के सालालाह में खेले गए जूनियर मेंस एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 2-1 से हराया। अंगद बीर सिंह के 13वें और और अरिजीत सिंह हुंदल के 20वें मिनट में शुरुआती गोल करने के बाद टीम इंडिया पूरे मैच में आगे रही। गोलकीपर शशिकुमार मोहिथ होनेनहल्ली शानदार बचाव करते हुए भारतीय टीम की इस बढ़त को बरकरार रखा। हालांकि पाकिस्तान टीम एक गोल करने में कामयाब रही, लेकिन अंतत: भारतीय टीम ने बढ़त बरकरार रखते हुए खिताब पर कब्जा जमा लिया।
सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम
इस जीत के साथ भारत ने जूनियर एशिया कप में सबसे ज्यादा खिताब जीत का नया रिकॉर्ड बनाया। टीम के पास अब चार टाइटल हो गए हैं। इससे पहले टीम ने 2004, 2008 और 2015 में खिताब जीता था। इस मामले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा, जिसने 3 बार 1988, 1992, 1996 में टूर्नामेंट जीता था।
8 साल बाद किया गया आयोजन
इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 साल बाद किया गया था। इससे पहले ये टूर्नामेंट 2015 में मलेशिया में खेला गया था। सीजन में भारतीय टीम लय में दिखी और एक के बाद एक शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया पर 9-1 से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जबकि पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया था। उत्तम सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप-मुकाबलों में भारत ने चार मुकाबले खेले, जिसमें उसे तीन में जीत मिली, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, थाईलैंड, जापान और चीनी ताइपे की टीमें शामिल रहीं।
अनुराग ठाकुर ने दी बधाई
टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा- जूनियर पुरुष हॉकी टाइटल जीतने के लिए टीम इंडिया ने फाइनल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। डिफेंडिंग चैंपियंस ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए पाकिस्तान (2-1) के खिलाफ शानदार जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines