नई दिल्ली: पाकिस्तान की पूर्व फुटबॉलर शुमैला सत्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह उन हजारों लोगों में शामिल हैं, जिन्हें 9 मई को हुए जिन्ना हाउस हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड मांगे जाने के बाद फुटबॉलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जियो-फेंसिंग के जरिए उनकी पहचान की गई। लाहौर में उनके घर पर पुलिस की छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया।
पांच जेआईटी का गठन
इससे पहले पंजाब गृह विभाग ने लाहौर में कॉर्प कमांडर हाउस (जिन्ना हाउस) पर हुए हमले की जांच करने के लिए पांच अलग-अलग संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया था। विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पांच जेआईटी हाई सिक्योरिटी एरिया के अंदर तोड़फोड़ और आगजनी की जांच करेंगे।
ये भी पढ़ेंः BAN vs AFG: बांग्लादेश ने T-20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, दो धुरंधरों की वापसी
इमरान खान से भी पूछताछ
नौ मई को हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जेआईटी 9 मई की घटनाओं में इमरान खान की भूमिका की जांच कर रही है। पंजाब सरकार ने हिंसा की घटनाओं से संबंधित मामलों की जांच के लिए अलग-अलग जेआईटी का गठन किया है। हिंसक घटनाओं के संबंध में विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में इमरान खान का भी नाम शामिल है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इमरान खान को 9 मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, कराची, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान और पेशावर सहित देशभर के शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान खान के समर्थकों ने सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। बाद में पाक सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines