हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Italian Open 2023: नोवाक जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, विपक्षी खिलाड़ी को दिखाई आंख, देखें वीडियो

विज्ञापन
novak djokovic

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटैलियन ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में कैमरन नॉरी को 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। मैच के दौरान जोकोविच विपक्षी खिलाड़ी को आंख दिखाते हुए भी नजर आए।

एलेक्सी पॉपरिन या होल्गर रन से हो सकता है मुकाबला 

जोकोविच का अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में एलेक्सी पॉपरिन या होल्गर रन से हो सकता है। अनुभवी टेनिस स्टार जोकोविच रोम में क्ले कोर्ट पर अपना सातवां खिताब जीत सकते हैं। कार्लोस अल्कारेज की चौंकाने वाली हार के बाद जोकोविच के इस टूर्नामेंट जीतने की संभावना बढ़ गई है।

जोकोविच के टखने पर लगी बॉल 

जोकोविच को नॉरी के खिलाफ पहला सेट जीतने में कोई मुश्किल नहीं आई। जोकोविच इसके बाद दूसरे सेट में ब्रेक तक 2-1 से आगे रहे। हालांकि अगले गेम में नॉरी ने पासा पलटा और शानदार वापसी की। इस दौरान जोकोविच ने नॉरी को आंख भी दिखाई। दरअसल, नॉरी का स्मैश सीधे जोकोविच के पैर के टखने पर लग गया। जिसके बाद जोकोविच घूरते हुए नजर आए।

विज्ञापन

नॉरी ने मांगी माफी 

हालांकि बाद में नॉरी ने हाथ उठाकर जोकोविच से माफी मांगते भी नजर आए। इससे पहले जोकोविच ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 4-6, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। पिछले दो टूर्नामेंट जोकोविच के लिए अच्छे नहीं रहे, जिसके चलते उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह इस टूर्नामेंट के बाद टॉप रैंकिंग गंवा देंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola