IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल से बाहर हैं। पीठ की चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं। उनके नहीं होने के बाद भी केकेआर की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को एतिहासिक जीत के बाद अय्यर ने रिंकू सिंह को वीडियो कॉल किया। रिंकू मैच के बाद अय्यर के साथ एक वीडियो कॉल पर थे।
रिंकू भैया जिंदाबाद
श्रेयस अय्यर ने इस यादगार पारी के लिए रिंकू सिंह की तारीफ की और कहा-रोंगटे खड़े हो गए भाई। क्लास था भाई क्लास। रिंकू भैया जिंदाबाद…, अपने कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ पाकर रिंकू भी काफी खुश नजर आए। अय्यर की अनुपस्थिति में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा भी बातचीत में शामिल हुए और अय्यर से पूछा कि क्या उन्होंने मैच देखा। उन्होंने आगे कहा कि रिंकू ने कहा कि वह पिछले साल की तरह इसे मिस नहीं करेंगे और इस बार गेम को फिनिश करेंगे।
और पढ़िए – IPL 2023 RCB vs LSG: सांसें रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ की जीत, आरसीबी को घर में रौंदा
यादगार पारी खेल गए रिंकू सिंह
रिंकू सिंह ने 21 गेंद पर 48 रनों की पारी खेल अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। एक वक्त तक गुजरात टाइटन्स का पलड़ा पूरी तरह भारी था, लेकिन रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक जीटी के जबड़े से जीत छीन ली। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही केकेआर ने 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। IPL में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है।
और पढ़िए – IPL 2023: Faf du Plessis ने खड़े-खड़े ठोक डाला 116 मीटर लंबा छक्का, मैक्सवेल भी रह गए दंग, देखें वीडियो
वहीं रिंकू सिंह भी आईपीएल के एक ओवर में 5 छक्के जड़कर एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में क्रिस गेल, मार्कस स्टोइनिस, राहुल तेवतिया, रवींद्र जडेजा पहले से ही शामिल हैं, जो आईपीएल के 1 ओवर में 5 छक्के लगा चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines