IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पूरे आईपीएल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को घोषणा की कि टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण शेष सत्र से बाहर हो गए हैं। हैदराबाद की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सुंदर की जगह कौन टीम का हिस्सा होगा अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।
खराब रहा है इस सीजन में प्रदर्शन
इस सीजन सुंदर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम भी इस सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। सात मैचों में, सुंदर ने निचले-मध्य क्रम में पर बल्लेबाजी करते हुए 100 की स्ट्राइक रेट से 60 रन बनाए। गेंद के साथ उन्होंने तीन विकेट लिए हैं। चोटों ने कई वर्षों से लगातार सुंदर के क्रिकेटिंग करियर को बाधित किया है। 2021 के आईपीएल सीजन में भी सुंदर को चोट के चलते आईपीएल छोड़ना पड़ा था।
हैदराबाद की हालत खराब
आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने सीजन में 8.54 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। वहीं, प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो हैदराबाद की टीम केवल दिल्ली से ही ऊपर है। हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे सात में से कम से कम पांच मैच जीतने जरूरी हैं। इस टीम को अपना अगला मैच 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
413 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines