हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद शुभमन गिल को इस टीम से आया बुलावा!

विज्ञापन

नई दिल्ली: गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में ट्रॉफी दिलाने वाले प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर शनिवार को कयासों का दौर शुरू हो गया। दरअसल, ये चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब गुजरात टाइटंस ने एक ट्वीट कर शुभमन गिल को भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जीटी ने ट्वीट कर कहा- यह हमेशा याद करने वाली यात्रा रही है। हम आपको आपके अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हैं। शुभमन गिल ने इसके जवाब में इमोजी ट्वीट की हैं। हालांकि उन्होंने टीम छोड़ दी है या फिर ये किसी एड कैंपेन का हिस्सा है? इसे लेकर कयास शुरू हो गए हैं।

इस बीच आईपीएल के अगले सीजन से पहले उन्हें एक टीम से बुलावा आ गया है। गुजरात टाइटंस के ट्वीट करने के महज आधा घंटे बाद ही उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से बुलावा आ गया। केकेआर ने ट्वीट कर कहा- वापसी पर स्वागत है शुभमन गिल। यह हमेशा से ही होना था। केकेआर ने हाल ही में घोषणा की थी कि पिछले सीजन के रणजी ट्रॉफी विजेता कोच चंद्रकांत पंडित को ब्रैंडन मैकुलम की जगह अपना मुख्य कोच बनाया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/kkriders__/status/1571091756669894665?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571091756669894665%7Ctwgr%5E7f1bfd9b7460f239f01a0378287114d6b4be96c9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fcricket%2Fipl-2023-shubman-gill-and-gujarat-titans-part-ways-batter-back-with-kolkata-knight-rider-2511285.html

सीएसके से जुड़ सकते हैं! 
हालांकि यह तय नहीं है कि शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस छोड़ी है या नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि उनके लिए कई टीमों में जगह खाली है। रॉबिन उथप्पा के सीएसके छोड़ने के बाद शुभमन गिल इस फ्रेंचाइजी को भी जॉइन कर सकते हैं। इसके साथ ही रवींद्र जडेजा को लेकर भी सीएसके में असमंजस की स्थिति है, यदि जडेजा हटते हैं तो गिल आ सकते हैं।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस के साथ गिल का सीजन अच्छा रहा। उन्होंने आईपीएल 2022 में 132.33 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 16 मैचों में 483 रन बनाए। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो अब उन्होंने अपने सभी 74 मैचों में 32.20 की औसत के साथ कुल 1900 रन बना लिए हैं। गिल ने 2018 में आईपीएल में पदार्पण किया और हर दिन बेहतर और बेहतर होते जा रहे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि भारतीय चयनकर्ता इस युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अगले साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में शिखर धवन के साथ भारत के लिए ओपनिंग के लिए तैयार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola