नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने कहा कि वह विराट कोहली को सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक मानते हैं। वॉल्श ने कहा कि जब भारतीय क्रिकेट के संदर्भ में महानता की बात आती है तो वह कोहली को केवल सचिन तेंदुलकर से पीछे आंकेंगे। विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की हैं। 20 जुलाई, 2023 को, उन्होंने पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अपना 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।
कोहली ने इस ऐतिहासिक टेस्ट का जश्न नाबाद 87 रन बनाकर मनाया, जिससे भारत ने गुरुवार को क्वींस पार्क ओवल में पहले दिन 4 विकेट पर 288 रन बनाए। दूसरे सत्र में रोहित शर्मा (80) और यशस्वी जयसवाल (57) सहित 4 विकेट खोने के बाद कोहली ने भारत को संकट से बाहर निकाला। कोहली और रवींद्र जड़ेजा ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 106 रन की साझेदारी की।
मैं उन्हें सचिन के ठीक बाद का दर्जा दूँगा-वॉल्श
वॉल्श ने जियोसिनेमा पर बात करते हुए कहा कि एक महान भारतीय होने के नाते, मैं उन्हें सचिन के ठीक बाद का दर्जा दूँगा। मैंने जितने महान खिलाड़ियों को देखा है और जिनके खिलाफ खेला है, उनमें से सचिन एक हैं। वॉल्श ने कहा कि विराट अपने विकेट को महत्व देते हैं। इसलिए मैं निश्चित रूप से उन्हें अपने शीर्ष 4, शीर्ष 5 महानतम क्रिकेटरों में रखूंगा जिन्हें मैंने देखा है।
वॉल्श ने कोहली के साथ हुई बातचीत को याद किया
वाल्श ने वेस्टइंडीज के चयनकर्ता के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विराट कोहली के साथ हुई बातचीत को याद करते हुए कहा कि वह खेल के दिग्गजों से सीखने के लिए उत्सुकता रहते हैं। उसमें खेल के प्रति जुनून है, वह खेल में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। मुझे याद है कि जब मैं वेस्टइंडीज के लिए चयनकर्ता था और वह कप्तान थे, तब मेरी उससे बातचीत हुई थी। वह सर्वश्रेष्ठ बनना चाहता है। वह ऐसा करने में मदद करने वाले किसी से भी सलाह लेने को तैयार थे। मैं उनकी उपलब्धि से आश्चर्यचकित नहीं हूं।
विराट के कमाल के आंकड़ें
कोहली का ये 500वां इंटरनेशनल मैच है। वहीं भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये 100वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारत के लिए अपना 111वां टेस्ट मैच खेल रहे पूर्व कप्तान अपने पिछले प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहते हैं।उनके करियर के आँकड़े प्रभावशाली हैं, जिसमें 111 टेस्ट में 9500 से अधिक रन, 274 वनडे में 12898 रन और 115 टी20I में 4008 रन हैं। ये संख्याएं न केवल उनकी निरंतरता को दर्शाती हैं बल्कि विभिन्न प्रारूपों और परिस्थितियों में उनकी अनुकूलन क्षमता को भी दर्शाती हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines