हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS के खिलाफ 9 साल बाद सीरीज जीती इंडिया, सूर्या-विराट के बल्ले से निकले ये अद्भुत शॉट्स, देखें VIDEO

विज्ञापन
Beautiful shots of Virat and Suryakumar watch video

India Wins T20I series: तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। अपने घरेलू मैदानों पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद कोई टी-20 सीरीज जीत है। सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के तूफानी अर्धशतकों के दम पर टीम इंडिया ने यह जीत दर्ज की है।

अभी पढ़ें – मैं हूं ना’…DK को इशारा किया और अगली ही गेंद पर पांड्या ने छीन ली ऑस्ट्रेलिया से जीत, देखें VIDEO 

 

ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 186 रनों का टारगेट

टॉस हारकर मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। मेहमान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 54 और कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए। वहीं भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/jnl_69/status/1574083514374717442?s=20&t=11Rjkkk_5tVPWUm3Cy3kUA

सूर्या और विराट ने जड़ी फिफ्टी

187 रनों के टारगेट के जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, किंग कोहली ने 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 25 रनों का योगदान दिया है। इस दौरान सूर्या और विराट के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट् भी निकले।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: चीता बन गए उस्मान कादिर, बॉल पर झपटे और लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

 

https://twitter.com/vk__cult2/status/1574086234841878528?s=20&t=11Rjkkk_5tVPWUm3Cy3kUA

विज्ञापन

इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को बहुत पीछे धकेला

टी-20 क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी बेहतर होता जा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola