India vs Pakistan Hockey: भारत ने बुधवार शाम पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के तहत खेले गए अंतिम ग्रुप मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंद डाला। भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह हीरो बनकर उभरे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो, जुगराज सिंह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल किया। इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। जबकि भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल का सफर तय कर चुकी है।
भारत टूर्नामेंट में अजेय
पॉइंट्स टेबल में अपने सभी 5 मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप स्टेज के बाद शीर्ष पर रही है। भारत इस टूर्नामेंट में अजेय है। उसे किसी भी मुकाबले में हार नहीं मिली है। भारतीय टीम शुरू से ही इस मैच में हावी रही। भारत ने पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर पाकिस्तान पर 1-0 की बढ़त बना ली थी।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर तक ये बढ़त जारी रही। इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर में भी एक गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। उन्होंने मैच के 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को शानदार बढ़त दिलाई।
टीम इंडिया ने छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के
तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर भारतीय टीम हावी हुई और जुगराज सिंह ने गोल दाग पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए। अब पाकिस्तान की टीम पूरा जोर लगाने लगी, लेकिन उसे गोल करने का कोई मौका नहीं मिल पाया। अंतत: चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपना चौथा और आखिरी गोल कर पाकिस्तान को 4-0 से रौंद डाला। चौथा गोल आकाशदीप सिंह ने किया। खास बात यह है कि ये इस मैच का पहला मैदानी गोल था।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines