India vs Korea Hockey: चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम में चल रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। टीम इंडिया ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ कांटे का मुकाबला खेला। इस मैच में भारतीय टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा। भारत की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
नीलकांत शर्मा ने छठे मिनट में दिलाई पहली सफलता
मैच में टीम इंडिया को पहली सफलता नीलकांत शर्मा ने छठे मिनट में दिलाई। हालांकि भारत की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि कोरियाई टीम ने बामुश्किल छह मिनट बाद बराबरी कर ली। इसके बाद हरमनप्रीत सिंह ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को फिर से बढ़त दिला दी।
टॉप पर पहुंची टीम इंडिया
इसके बाद मनदीप सिंह ने 33वें मिनट में अपने गोल से स्कोर 3-1 कर दिया और मैच में भारत की स्थिति मजबूत कर दी, लेकिन यांग जिहुन ने 58वें मिनट में कोरिया के लिए गोल कर भारत की धकड़नें बढ़ा दीं। इसके बाद भारत ने अंतिम दो मिनट में 3-2 से बढ़त बरकरार रखकर शानदार जीत हासिल कर ली। तीन जीत और एक ड्रॉ के बाद टीम इंडिया 10 अंकों के साथ लीग पॉइंट्स में शीर्ष पर है। दूसरी ओर मलेशिया ने भी आज जापान को हराते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines