नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का लीग दौर अंतिम पड़ाव में है। ग्रुप 1 की तस्वीर साफ हो चुकी है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सेमीफाइल के लिए क्वालीफाई कर गई है। ग्रुप 2 में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच रविवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के बाद इस ग्रुप की भी तस्वीर साफ हो जाएगी। भारत अंक तालिका में टॉप पर है, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में पहुंचने के लिए अभी भी एक जीत चाहिए।
ग्रुप 2 में में अभी सेमीफाइनल की रेस ओपन है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका, तीनों रेस में हैं। अगर भारत अपने आखिरी सुपर 12 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतता है, तो वह ग्रुप टॉप करते हुए आराम से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा और पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। लेकिन कल के मैच में बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो क्या होगा?
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के कई मैच बारिश की भेंट चढ़ गई। ऐसे में अगर भारत के आखिरी क्वालीफाई मैच में बारिश होती है तो क्या भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा?
अंक तालिका में टॉप पर है भारत
भारत के नाम 6 अंक हैं और वह नंबर 1 स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका 5 अंक और पाकिस्तान (4 अंक) क्रमशः नंबर 2 और नंबर 3 स्थान पर हैं। अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का मैच 5-5 ओवर का भी नहीं होता है, तो दोनों टीमें एक अंक साझा करेंगी। ऐसे में भारत के कुल प्वाइंट 7 हो जाएंगे। भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगा। इसके अलावा पाकिस्तान को अपना अगला मैच बांग्लादेश से खेलना है। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का विजेता इस स्थिति में सेमीफाइनल में तभी पहुंच सकता है जब दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड से हार जाए। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की जीत पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।
कल के मैच में मौसम का हाल
भारत और जिम्बाब्वे का मैच मेलबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
373 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
422 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines