हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: 'वही गेंद...वही गलती', वॉर्मअप मैच में फेल हुए विराट कोहली, देखें वीडियो

विज्ञापन

IND vs WI: टीम इंडिया वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। खिलाड़ी टेस्ट मोड़ में हैं और लाल गेंद से प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम दो टीम बनाकर वॉर्मअप मैच खेल रही है। वॉर्मअप मैच विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। एक बार फिर वही पुरानी गलतती करते हुए विराट ने अपना विकेट गवा दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 12 जुलाई से होना है। इससे पहले टीम इंडिया वॉर्मअप मैच के जरिए उसी की तैयारियों में जुटी है। भारत के सभी खिलाड़ी आपस में ही दो हिस्सों में बंटकर वार्मअप मैच खेल रहे हैं। इसमें उनके साथ वेस्टइंडीज के 8 घरेलू क्रिकेटर भी शामिल है। विराट कोहली इस मैच में फेल रहे।

बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने अपनी पुरानी गलती दोहराई। पांचवें स्टंप की गेंद को ड्राइव करने गए और बल्ले का किनारा दे बैठे। विराट कोहली सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने लिया। विराट कोहली की ये कमजोरी रही है। पहले भी कई वार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर शॉट लगाने के चक्कर में स्लिप में आउट होते आए हैं। WTC Final में भी वो इसी तरह की गेंद पर आउट हुए थे।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola