IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए हैं। कोहली की शतकीय पारी को देख सचिन तेंदुलकर काफी खुश नजर आए। उन्होंने विराट के लिए एक खास ट्विट किया।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर लिखा है कि इसी तरह विराट प्रदर्शन करते रहना, भारत का नाम रौशन करते रहना।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने ट्वीट कर लिखा है कि वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का लगातार दूसरा शतक। वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने ट्वीट किया कि न्यू ईयर में इससे बेहतर क्या हो सकता है… किंग कोहली का शानदार शतक
टीम इंडिया पूर्व ओपनर वसीम जाफर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि शेर के मुंह में खून लग गया है, इस साल बहुत शिकार होने वाला है।
इस साल टूट जाएगा सचिन का वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर वनडे मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इसके बाद एशिया कप में खेलना है। ऐसे में विराट सचिन का 50 शतकों का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते हैं। अक्टूबर से भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।
और पढ़िए – पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज, जानें भारत में कब और कैसे देखें लाइव
विराट के खेली तेज पारी
विराट कोहली 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 87 बॉल खेलीं। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए हैं। विराट कोहल के अलावा रोहित शर्मा ने 83 रन की पारी खेली। 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 266 मैच, 45 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines