IND vs SL: विराट कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में अपना 45वां शतक लगा दिया है। साल 2023 की शुरुआत अच्छी हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में विराट के बल्ले से बड़ी इनिंग आई है। भारत ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 373 का स्कोर बनाया है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली।
वनडे में ये विराट का लगातार दूसरा शतक है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में विराट से सेंचुरी जड़ी थी। उनके फॉर्म को देखकर लग रहा है कि इस साल सचिन तेंदुलकर का महान रिकॉर्ड टूटने वाला है। सचिन के नाम वनडे में 50 शतकों का रिकॉर्ड है। विराट ने 45 सेंचुरी बना लिए हैं।
इस साल टूट जाएगा सचिन का वनडे में 49 शतकों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को इस साल वर्ल्ड कप से पहले ज्यादातर वनडे मैच खेलने हैं। श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इसके बाद एशिया कप में खेलना है। ऐसे में विराट सचिन का 49 शतकों का रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकते हैं। अक्टूबर से भारत में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।
विराट के खेली तेज पारी
विराट कोहली 87 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 87 बॉल खेलीं। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए हैं। विराट कोहल के अलावा रोहित शर्मा ने 83 रन की पारी खेली। 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
विराट कोहली- 266 मैच, 45 शतक
रोहित शर्मा- 236 मैच, 29 शतक
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 484 मैच, 73 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
3 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
231 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
334 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
356 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
405 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
431 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines