IND vs SL 1st T20: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और भारतीय टीम अपना पहला मैच 3 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं जिनके लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। वहीं श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका कर रहे हैं। इस सीरीज को जीतकर दोनों ही टीमें साल की अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। ये मैच भारतीयसमयानुसार शाम को 7 बजे शुरू होगा।
IND vs SL Head to Head: भारत और श्रीलंका में कौन किसपर भारी ?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं वहीं श्रीलंका सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है। दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 सीरीज 2022 में श्रीलंका में खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने 3-0 से विजयी हासिल की थी। श्रीलंका पिछले सात साल से भारत के खिलाफ एक मैच भी नहीं जीत सकी है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पड़कर स्टंप में घुस गई Agha Salman की गेंद…देखकर बल्लेबाज Daryl Mitchell का घूम गया माथा
IND vs SL Live Streaming: कहां देख सकेंगे लाइव
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु, स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर भारत बनाम श्रीलंका का लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं।
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज शेड्यूल 2023
पहला टी20 – 3 जनवरी 2023 (मंगलवार) – मुंबई – शाम 7 बजे से
दूसरा टी20 – 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) – पुणे – शाम 7 बजे से
तीसरा टी20 – 7 जनवीर 2023 (शनिवार) – राजकोट – शाम 7 बजे से
IND vs SL Team India Squad: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (wk), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (VC), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
और पढ़िए –PAK vs NZ: Abrar Ahmed के जाल में फंस गए ब्रेसवेल, हिल भी नहीं पाए और खेल हो गया, देखें
IND vs SL Srilanka Squad: दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुसाल मेंडिस भानुका राजपक्षे, चारिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, एशेन बंडारा, महेश तीक्शाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, नुवानिडू फर्नांडो, डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा ।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines