IND vs SL: भारत ने गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे को जीत लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 373 रनों का स्कोर बनाया है। जवाब में लंका की टीम 306 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले।
भारत की ओर से विराट कोहली ने 113, रोहित शर्मा ने 83 और शुभमन गिल ने 70 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने आखिर तक संघर्ष किया और नाबाद 108 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया।
मरान मलिक की घातक गेंदबाजी
गेंदबाज उमरान मलिक फिर से अपने को साबित किया। उन्होंने 8 ओवर में 57 रन खर्च कर 3 विकेट लिए। उमरान के अलावा मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले। मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल के हिस्से एक-एक विकेट आए।
और पढ़िए – ‘मैं हमेशा नहीं खेलने वाला’ मैच के बाद Virat Kohli ने दिया बड़ा बयान, फैंस हुए इमोशनल
मैच का हाल
भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। ये उनके वनडे करियर का 45वां शतक है। विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में विराट कोहली ने 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 130 के करीब रहा। 50 प्रतिशत रन चौके और छक्के से आए। ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। जबकि शुभमन गिल (70 रन) ने 5वां अर्धशतक बनाया। श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए।
जवाब में श्रीलंका 50 ओवर में आठ विकेट पर 306 रन ही बना सकी। लंका के कप्तान दसुन शनाका ने एक और बेहतरीन इनिंग खेली। वह 108 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9वें विकेट के लिए कसुन रजिथा के साथ 73 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines