नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई ने रविवार को इसका ऐलान किया। शिखर धवन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। जबकि श्रेयस अय्यर उप कप्तान बनाए गए हैं। टीम में संजू सैमसन को भी जगह मिली है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार को पहली बार टीम इंडिया की कॉल मिली है। वहीं बंगाल के सीमर मुकेश कुमार ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है। तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। आखिरी मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा।
वर्ल्ड कप स्क्वाड के खिलाड़ियों को आराम
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। दरअसल, ये बी टीम होगी। भारतीय टीम टी20 विश्व कप से पहले तैयारी शिविर के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दो दिन बाद 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। ऐसे में इस टीम से वे खिलाड़ी बाहर रखे गए हैं, जो वर्ल्ड कप मेन स्क्वाड में शामिल हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर ( उप कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
अभी पढ़ें – IND vs SA ODI: अब टीम इंडिया में धूम मचाएगा MP का तूफानी बल्लेबाज, IPL में शतक ठोककर लूटी थी महफिल
ये है शेड्यूल
पहला वनडे, 6 अक्टूबर, लखनऊ
दूसरा वनडे, 9 अक्टूबर, रांची
तीसरा वनडे, 11 अक्टूबर, नई दिल्ली
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
107 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
433 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
433 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
440 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines