IND vs SA: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)अपने मस्तमौला अंदाज के लिए काफी जाने जाते हैं। युजी को कई मौकों पर मैदान के अंदर और बाहर मस्ती करते देखा गया है। उनकी मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते रहते हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मैच से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें चहल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को लात मारते नज़र आ रहे हैं।
प्लेइंग इलेवन में नहीं थे शामिल
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस मैच में युजवेंद्र चहल प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी मस्ती के माध्यम से अपनी मौजूदगी जरुर दर्ज कराई। दरअसल साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी के दौरान फ्लड लाइट में आई दिक्कत के चलते मैच को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इसी बीच यूजी चहल पानी देने के लिए मैदान पर आए और उन्होंने ऋषभ पंत, क्विंटन डी कॉक, एडन मारक्रम के साथ खड़े तबरेज शम्सी को अचानक पीछे से पैर उठाकर टच किया और ये वाक्या कैमरे में भी कैद हो गया।
इस वाक्ये के बाद दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और उनके चेहरे पर हंसी भी साफ देखी जा सकती थी वहीं पास में खड़े रिषभ पंत भी इसे देखकर मुस्कुराए।
अच्छे दोस्त है युजवेंद्र चहल और तबरेज शम्सी
बता दें कि युजवेंद्र चहल और तबरेज शम्सी बेहद अच्छे दोस्त हैं। चहल और शम्सी दोनों आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक साथ खेल चुके हैं। शम्सी 2016 से 2018 तक आरसीबी की टीम का हिस्सा थे। वहीं इस वीडियो पर लोग खुब मज़े उठा रहे हैं और लिख रहे हैं कि ‘जब लंबे समय के बाद आप अपने दोस्त से मिलो तो’। मैच की बात करें तो भारत ने इसे 16 रनों से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
96 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
229 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
332 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
355 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
391 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
403 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
422 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
422 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines