Shehbaz Sharif Gets Trolled IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला गया मुकाबला भले ही बारिश के चलते रद्द हो गया हो, लेकिन ये मैच कई मायनों में खास रहा। भारत का टॉप ऑर्डर इसमें बुरी तरह फेल रहा। पाकिस्तान के पेस अटैक में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर बुरी तरह फंस गए।
”वे उसे नहीं खेल सकते”
हालांकि मध्य क्रम में ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने शानदार पारियां खेलकर सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया। लंबे समय बाद हुए इस मुकाबले में दोनों देशों के फैंस का उत्साह चरम पर रहा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इशारों ही इशारों में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- ”शाहीन…इसके बाद उन्होंने इसी पर जवाब देते हुए लिखा- वे उसे नहीं खेल सकते।”
जमकर ट्रोल हो गए पूर्व पीएम
बस फिर क्या था…शहबाज के ये ट्वीट करते ही वे बुरी तरह ट्रोल हो गए। भारतीय फैंस ने उनके इस ट्वीट पर जमकर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने विराट कोहली का फोटो ट्वीट कर लिखा- ”और तुम इसे नहीं हरा सकते।” वहीं एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा- ”ये पीएम था इनका।”
वहीं पाकिस्तान के भी यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा- ”चाचू द ग्रेट ने मैच का आनंद लिया। हम महंगाई के साथ मैच का भी आनंद ले रहे हैं।”
https://twitter.com/khattar_01/status/1697977196868936112
एक भारतीय यूजर ने जवाब देते हुए लिखा- आप हमारी सेना का मुकाबला नहीं कर सकते।
https://twitter.com/absnotdoteth/status/1697972137770770473
बहरहाल, भारतीय टीम अब सोमवार को नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए तैयार हो चुकी है। टीम इंडिया को ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। इसे जीतने के साथ ही वह सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर लेगी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
236 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines