IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बांग्लादेश का यह फैसला सही साबित नहीं हुई और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे बांग्लादेश के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह ढह गए, लेकिन पिछले मैच के हीरो मेहदी हसन एक बार फिर टीम इंडिया के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए, मेहदी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम इंडिया के खिलाफ शानदार शतक लगाया।
मेहदी हसन की शानदार बल्लेबाजी
मेहदी हसन बांग्लादेश को अच्छी स्थिति में लाने के लिए शानदार बल्लेबाजी की। बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 271 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया है। मेहदी हसन और महमूदुल्लाह ने सातवें विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलने की बजाए टीम इंडिया के गेंदबाजों पर काउटर अटैक शुरू किया जो फायदेमंद रहा, दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की।
और पढ़िए –
मेहदी हसन का शतक
मेहदी हसन ने शतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 83 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। हसन ने 120.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने पूरे 50 ओवर तक बल्लेबाजी की और बांग्लादेश को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। बता दें कि हसन ने पहले मैच में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को लगभग हारे हुए मैच में वापसी कराते हुए जीत दिला दी थी।
और पढ़िए –
टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा
इससे पहले मैच में आज टीम इंडिया के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला, टीम इंडिया के लिए पहला विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया, इसके बाद उन्होंने लिटन दास को बोल्ड कर दिया, फिर उमरान मलिक का जलवा दिखा और उन्होंने नजमुल हसन शान्तो को बोल्ड कर दिया। रफ्तार को फॉर्म में आता देख स्पिनर भी फॉर्म में आ गए और वॉशिंगटन सुंदर ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। इसके अलावा सुंदर ने अफीक हुसेन का भी विकेट लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
402 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines