हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS, Weather Report: चेन्नई के मौसम पर हर घंटे का अपडेट, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश के कितने आसार?

IND vs AUS, Weather Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को चेन्नई के चेपॉक में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का अलर्ट है।

विज्ञापन
IND vs AUS Weather Report Rain Prediction Chennai Chepauk Match World Cup 2023

IND vs AUS, Weather Report: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज रविवार 8 अक्टूबर को अपना अभियान शुरू करेगी। जिस तरह विश्व कप के अभ्यास मैच एक के बाद एक धुले हैं उसके बाद लीग मैच पर भी कई अटकलें लगने लगी हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मुकाबला चेन्नई के एमए. चीदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है। इस मैच में भी बारिश होने के आसार हैं लेकिन मौसम का पूर्वानुमान क्या है वो हम आपको बताते हैं। उससे पहले यह बता दें कि चेपॉक में दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला हो रहा है। आखिरी बार इसी साल मार्च में इस मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना हुआ था।

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

अब अगर मौसम की बात कर लें तो शनिवार यानी मैच से एक दिन पहले रुक-रुककर यहां बारिश का सिलसिला था। आज एक्यूवेदर के मुताबिक बारिश के ज्यादा आसार तो नहीं हैं लेकिन शाम होते-होते बारिश मैच में खलल डाल सकती है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से होगी। जबकि 1.30 बजे मैच का टॉस होगा। इस मैदान पर वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह पहला मैच है।

चेन्नई के मौसम पर हर घंटे की अपडेट?

Chennai Weather Update 8th October

विज्ञापन

Chennai Weather Update 8th October

अगर नहीं हुआ मैच तो क्या?

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे गए हैं। वहीं अगर लीग मैच बारिश के कारण धुल जाते हैं तो दोनों टीमों को समान अंक दिए जाएंगे। इस टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर टीमों को दो-दो अंक मिल रहे हैं। यानी बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने पर टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:-

World Cup 2023: बाल-बाल बचा पाकिस्तान! बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराकर Points Table में लगाई छलांग

विज्ञापन

IND vs AUS: शुभमन गिल को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का बयान, क्या है ताजा हेल्थ अपडेट? 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola