IND vs AUS: हैदराबाद में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। खास बात ये है कि भारत के घरेलू मैदानों पर यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 साल बाद कोई टी-20 सीरीज जीती है।
जीत मिलते ही खुशी से झूम उठे रोहित-विराट
https://twitter.com/SivaHarsha_1/status/1574087418806153216?s=20&t=11Rjkkk_5tVPWUm3Cy3kUA
टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। कोहली ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और उसके अगली ही गेंद पर आउट हो गए। अब पूरी टीम की धड़कने बड़ी हुई थीं। अंतिम 2 गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी। पांचवी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने चौका जड़कर भारत को जीत दिला दी। हार्दिक पांड्या के बल्ले से विनिंग चौका निकलते ही टीम इंडिया के कप्तान और विराट कोहली खुशी से झूम उठे।
https://twitter.com/SivaHarsha_1/status/1574087418806153216?s=20&t=11Rjkkk_5tVPWUm3Cy3kUA
ऑस्ट्रेलिया ने दिया था 186 रनों का टारगेट
टॉस हारकर मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। मेहमान टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 186 रन थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टिम डेविड ने 54 और कैमरून ग्रीन ने 52 रन बनाए। वहीं भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
सूर्या और विराट ने जड़ी फिफ्टी
187 रनों के टारगेट के जवाब में भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 69 रन बनाए। वहीं, किंग कोहली ने 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 16 गेंद में 25 रनों का योगदान दिया है। इस दौरान सूर्या और विराट के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट् भी निकले।
अभी पढ़ें – मैं हूं ना’…DK को इशारा किया और अगली ही गेंद पर पांड्या ने छीन ली ऑस्ट्रेलिया से जीत, देखें VIDEO
इस मामले में ऑस्ट्रेलिया को बहुत पीछे ढकेला
टी-20 क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी बेहतर होता जा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 टी-20 मैच हुए हैं, जिनमें भारत ने 15 मैच जीते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकला है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
79 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
212 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
315 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
337 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
374 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
386 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
405 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
405 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
412 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
423 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines