नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को मोहाली में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड बनाया, इसके बावजूद भारतीय टीम गेंदबाजी में फ्लॉप रही और 4 विकेट से हार गई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद कहा- आज बुमराह नहीं खेल रहे हैं। वह संभवत: दूसरा और तीसरा मैच खेलेंगे। ऋषभ पंत भी चूक गए।
भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 208 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ 30 गेंदों में 71 रन का ब्लॉकबस्टर शो दिखाया। उन्होंने 7 चाैके और 5 छक्के ठोके। केएल राहुल ने 55, रोहित शर्मा ने 11, विराट कोहली ने 2, सूर्यकुमार यादव ने 46, अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक ने 6-6 रन बनाए। हर्षल पटेल ने 7 रनों का योगदान दिया।
अभी पढ़ें – IND vs AUS: आज 2 छक्के लगाते ही कप्तान रोहित बना लेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड, जानें
गेंदबाजी का फ्लॉप शो
शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय फैंस को गेंदबाजी यूनिट से उम्मीद थी, लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम के हाथ से मैच फिसल गया। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 52 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उमेश यादव ने 2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट निकाले। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन दिए। उन्हें भी कोई विकेट नहीं मिला। हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 22 रन दिए। युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 42 रन देकर एक विकेट निकाला। अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
ग्रीन और वेड की शानदार पारी
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू वेड और कैमरॉन ग्रीन ने शानदार पारी खेली। वेड ने 21 गेंदेां में 45 रन बनाए। ग्रीन ने 30 गेंदों में 61 रन ठोके। IND-AUS का दूसरा मुकाबला नागपुर में 23 सितंबर को खेला जाएगा। देखना होगा कि टीम इंडिया किस तरह वापसी करती है।
भारतीय टीम में ये बदलाव
टीम इंडिया ने पंत जगह दिनेश कार्तिक पर भरोसा जताया। वहीं बुमराह की जगह उमेश यादव ने टीम में वापसी की। उमेश ने तीन साल बाद टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने अपना अंतिम टी 20 इंटरनेशनल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फरवरी 2019 को खेला था।
वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने कहा- जो कुछ भी करेंगे, वह विश्व कप की तैयारी में है। मुझे लगता है कि हर बार जब भी आप भारत आते हैं, तो यह एक चुनौती होती है। हम पहले गेंदबाजी कर रहे हैं और आस-पास ओस हो सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम में सिंगापुर के खिलाड़ी टिम डेविड को जगह दी गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेब्यू किया।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: 1 एरोन फिंच (कप्तान), 2 कैमरून ग्रीन, 3 स्टीवन स्मिथ, 4 ग्लेन मैक्सवेल, 5 जोश इंग्लिस, 6 टिम डेविड, 7 मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), 8 पैट कमिंस, 9 नाथन एलिस, 10 एडम ज़म्पा, 11 जोश हेजलवुड
भारत की प्लेइंग इलेवन: 1 रोहित शर्मा (कप्तान), 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 हार्दिक पांड्या, 6 दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), 7 अक्षर पटेल, 8 भुवनेश्वर कुमार, 9 हर्षल पटेल, 10 उमेश यादव, 11 युजवेंद्र चहल
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines