Shubman Gill Health Update, IND vs AUS: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार 8 अक्टूबर से अपना वर्ल्ड कप का अभियान शुरू करेगी। इससे पूर्व 6 अक्टूबर की सुबह भारतीय फैंस को परेशान करने वाली एक खबर सामने आ गई। इसके मुताबिक शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। अटकलें यह भी लगने लगी थीं कि क्या वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इन सभी अटकलों के बीच हेड कोच राहुल द्रविड़ का एक बड़ा बयान सामने आया है।
टीम इंडिया के हेड कोच ने शुक्रवार को इस पर बड़ा अपडेट दिया। उनके इस बयान की जानकारी क्रिकेट वर्ल्ड कप की वेबसाइट से मिली। इसके मुताबिक उन्होंने बताया कि, गिल को डेंगू से संक्रमित पाया गया था लेकिन वह अभी पहले मैच से पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। द्रविड़ ने यह भी बताया कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखरेख में लगी हुई है। अभी टीम ने उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया है।
क्या पहला मैच खेल पाएंगे गिल?
इसको लेकर राहुल द्रविड़ ने पूरा अपडेट देते हुए कहा, ‘आज (शुक्रवार) वह बेहतर फील कर रहे हैं। मेडिकल टीम प्रतिदिन के हिसाब से उनका ख्याल रख रही है। अभी करीब 36 घंटे बाकी हैं। हम बाद में देखेंगे कि क्या फैसला लिया जा सकता है। पर इतना है कि आज उनकी तबीयत में कुछ सुधार है। अभी मेडिकल टीम ने उन्हें पूरी तरह बाहर नहीं किया है। हम दिन प्रतिदिन उनकी हेल्थ की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अब हम देखेंगे कि कल उनकी तबीयत कैसी रहती है।’
किसे मिल सकता है मौका?
अगर किसी भी कंडीशन में शुभमन गिल नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन को उनकी जगह मौका मिल सकता है। फिलहाल अभी इसके आसार कम हैं। लेकिन अगर गिल नहीं खेले तो रोहित के साथ ईशान ओपनिंग कर सकते हैं। ईशान किशन की फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह बनती नहीं दिख रही थी। केएल राहुल पूरी तरह फिट हैं और वह विकेटकीपिंग करेंगे। ऐसे में अगर गिल नहीं खेले तो उनके बेस्ट फ्रेंड ईशान की लॉटरी लग सकती है।
यह भी पढ़ें:-
IND vs AUS: चेपॉक के यह आंकड़े टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी, ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत से आगे
PAK vs NED World Cup 2023: नीदरलैंड को मिला 287 का टार्गेट, 50 ओवर नहीं खेल पाई पाकिस्तान की टीम
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines