IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 199 के स्कोर पर समेट दिया। जवाब में भारत को 200 रनों का लक्ष्य चाहिए था और हर किसी को उम्मीद थी कि टीम इंडिया आसानी लक्ष्य पा लेगी। लेकिन कंगारू गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इस मैच में शुभमन गिल नहीं खेले और उनकी जगह ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की। पर वह कुछ खास नहीं कर पाए और पहली गेंद पर ही आउट हो गए।
इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को जोश हेजलवुड ने अपने एक ही ओवर में वापस पवेलियन भेज दिया। हुआ ऐसा कि भारतीय टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले शून्य पर आउट हो गए। भारत का स्कोर हो गया 2 रन पर तीन विकेट। ऐसा अक्सर क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है। लेकिन वर्ल्ड कप के पहले मैच में ही ऐसा देख भारतीय फैंस खासा निराश हुए होंगे। वहीं वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि शुरुआती तीनों खिलाड़ी डक पर आउट हो गए। इतना ही नहीं यह आंकड़ा देख वो डरावना आंकड़ा सामने आया जहां से भारत ने पिछले वर्ल्ड कप में अपना सफर खत्म किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 सेमीफाइनल में भारत का स्कोर था 5 रन पर तीन विकेट।
वर्ल्ड कप में 30 साल बाद हुआ ऐसा
वहीं वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ कि भारतीय ओपनर खाता खोले बिना आउट हो गए। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ 1983 वर्ल्ड कप में ऐसा हुआ था जब भारतीय ओपनर्स बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अब 30 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप में यह हुआ है। हालांकि, उस वर्ल्ड कप और उस मैच को भारतीय टीम ने जीता था। ऐसे में यह आंकड़ा संयोग भी साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: धवन ने घर बैठे की अंपायरिंग, कट… सी आवाज आते ही मार्नस लाबुशेन को दिया OUT
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। खासतौर से स्पिनर्स ने जलवा बिखेरा था। रवींद्र जडेजा ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया था। तीनों ने मिलकर 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने दो और सिराज व पांड्या ने 1-1 विकेट लिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines