IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नए गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन ने प्रभावित किया। सीरीज में डेब्यू करने वाले स्पिनर ने भारत में काफी सिखा। ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन को रवींद्र जडेजा से गुरु ज्ञान मिला है।
जडेजा ने दिया गुरु ज्ञान
मैथ्यू कुहनेमैन ने कहा है कि उन्हें स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से इस कौशल को लेकर ‘कुछ शानदार गुर’ सीखने को मिले हैं। कुहनेमैन ने कहा कि जडेजा ने अपना वादा निभाया और रविवार को अहमदाबाद में चौथा और अंतिम टेस्ट ड्रॉ रहने के साथ भारत के सीरीज 2-1 से जीतने के बाद 15 मिनट तक प्रत्येक पहलू पर बात की।
अहमदाबाद मैच के बाद हुई लंबी बातचीत
कुह्नेमन ने ऑस्ट्रेलियन एसोसिएट प्रेस के साथ बात कि और बताया कि जडेजा के साथ यह बातचीत 15 मिनट तक चली। उन्होंने मुझे कुछ अहम टिप्स दी। हमने स्पिन गेंदबाजी के बारे में बहुत कुछ बातें की। नाथन लायन ने मुझे उनसे मिलवाया। जडेजा नाथन, टोड और मेरी गेंदबाजी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने अगली बार भारतीय उपमहाद्वीप में गेंदबाजी के विषय में मुझे कुछ अच्छी सलाहें दीं और कुछ टिप्स ऐसी भी थी जो ऑस्ट्रेलिया में भी मददगार हो सकती हैं।
बता दें कि कुहनेमैन ने अपने फेवरेट प्लेयर यानी रवींद्र जडेजा से कुछ टिप्स मांगे थे। तब जडेजा ने उन्हें कहा था कि सीरीज खत्म होने के बाद ही वह खुलकर बात करेंगे। ऐसे में जब अहमदाबाद में आखिरी टेस्ट खत्म हुआ तो इसके ठीक बाद जडेजा और कुह्नेमन के बीच देर तक बातचीत हुई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines